फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Keeping in view the needs of the year 2041, the master plan of Nainital-Bhimtal will be made

वर्ष 2041 की जरूरतों को देखते हुए बनेगी नैनीताल-भीमताल की महायोजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Keeping in view the needs of the year 2041, the master plan of Nainital-Bhimtal will be made
नैनीताल। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि नैनीताल-भीमताल महायोजना का उद्देश्य क्षेत्र का नियंत्रित और नियोजित विकास है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महायोजना को लेकर भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अपने सुझाव दें। महायोजना लागू होने से भविष्य में सरकारी विभागों की भूमि संबंधी जरूरतों को वर्तमान में ही आरक्षित कर लिए जाएगा ताकि आवश्यकतानुरूप परिसंपत्तियों व सुविधाओं का विकास किया जा सके।
विज्ञापन

रावत मंगलवार को यहां राज्य अतिथि गृह सभागार में नैनीताल-भीमताल महायोजना को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नैनीताल-भीमताल समेत आसपास की अमृत उपयोजना के तहत महायोजना की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के स्टेकधारकों ने भी हिस्सा लिया। आयुक्त ने बताया कि जीआईएस आधारित यह महायोजना नागपुर की संस्था मैसर्स क्रिएटिव सर्कल तैयार कर रही है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संस्था के शहर नियोजक देवांग पांडेय ने पीपीटी से महायोजना के बारे में बताया। आयुक्त रावत ने कहा कि वर्ष 2011 में नैनीताल-भीमताल महायोजना की अवधि खत्म हो गई थी, अब वर्ष 2041 तक के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। मास्टर प्लान का कुल क्षेत्रफल 66 वर्ग किलोमीटर है जिसमें नैनीताल, भीमताल, भवाली और मुक्तेश्वर तक के मुख्य मार्ग से लगे दोनों ओर 220 मीटर तक का क्षेत्र शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, मैसर्स क्रिएटिव सर्कल से टीम लीडर मंजूषा, आदित्य सिंह, आयुष गोविल आदि मौजूद थे।

- इनसेट
वर्ष 2041 की जनसंख्या के अनुरूप पार्किंग विस्तार के भी निर्देश
नैनीताल। मंडलायुक्त दीपक रावत ने महायोजना की कार्यदायी संस्था से जुड़े लोगों को नैनीताल में पार्किंग की समस्या के हल के लिए भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2041 की जनसंख्या के अनुरूप पार्किंग आवश्कताओं का विस्तार किया जाना है। इसके लिए संस्था पीक सीजन व एक दिन में आने वाले अधिकतम पर्यटकों की संख्या का अध्ययन कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed