फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Keep focus on employment-oriented works: CDO

रोजगार परक कार्यों पर रखें फोकस : सीडीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Keep focus on employment-oriented works: CDO
रोजगार परक कार्यों पर रखें फोकस : सीडीओ
विज्ञापन

सीडीओ ने जिला योजना को लेकर बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला योजना की समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने बताया कि बहुत जल्द डीपीसी होनी है। इसमें जिला योजना को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। सीडीओ ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से डीपीसी बैठक से पहले जिला योजना के प्रस्ताव तैयार कर लेने को कहा।

सीडीओ ने कहा कि इस बार जिला योजना में रोजगार परक कार्यों पर अधिक ध्यान दिया जाए। ताकि ग्रामीणों को गांव में रहकर ही स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत किया जा सके। सीडीओ ने कहा कि अर्थव्यवस्था की प्राथमिकता क्षेत्र से जुड़े हुए कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन विभाग और पर्यटन विभाग मुख्य रूप से ऐसी कार्ययोजना तैयार करें जिससे लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द प्लान तैयार करने को कहा। सीडीओ ने कहा कि जिला योजना के तहत जिले को 51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें से प्रथम किस्त के तौर पर 17 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जिला योजना को लेकर गंभीरता से काम करें। डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि सीडीओ ने सभी अधिकारियों को डीपीसी बैठक से पहले जिला योजना के प्लान तैयार करने को कहा है। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्सन- 22बीटीएल06पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed