{"_id":"699caaee29fec5226b0d3f7b","slug":"kaushal-chandra-vishwakarma-of-indian-martyr-soldier-school-selected-in-navy-nainital-news-c-238-1-shld1023-122999-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के कौशल चंद्र विश्वकर्मा नौसेना में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के कौशल चंद्र विश्वकर्मा नौसेना में चयनित
Tue, 24 Feb 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र कौशल चंद्र विश्वकर्मा का चयन भारतीय नौसेना में हो गया है। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले कौशल ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में स्टाफ हाउस निवासी कौशल नेवल एनसीसी कैडेट्स भी रहे। हॉकी और फुटबाल में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल किए हैं। उनकी उपलब्धि पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रबंधक ज्योति प्रकाश, उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती, मुक्ता चौधरी, डॉ. रेनू, आलोक कुमार, डॉ. नीलम, मीनाक्षी, आलोक भट्ट, मनोज कुमार, सब लेफ्टिनेंट गोविंद सिंह बोरा आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन