फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kathgodam depot bus going to Delhi met with an accident in Hapur

Road Accident: दिल्ली जा रही काठगोदाम डिपो की बस हापुड़ में दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Fri, 18 Jul 2025 10:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 18 Jul 2025 10:19 AM IST
सार

दिल्ली जा रही रोडवेज बस व जीप की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में एक यात्री को गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन
Kathgodam depot bus going to Delhi met with an accident in Hapur
दिल्ली रूट पर दुर्घटनाग्रस्त काठगोदाम डिपो की बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जा रही रोडवेज बस व जीप की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में एक यात्री को गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। बताया गया कि जीप सवार भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

काठगोदाम डिपो की बस (यूके04पीए1973) बुधवार रात दिल्ली के लिए निकली। बृहस्पतिवार तड़के करीब 4:30 बजे बस पिलखुवा हापुड़ के पास पहुंची थी। यहां बस की गलत साइड से आ रही जीप से भिड़ंत हो गई। बस में 17 यात्री सवार थे। हादसा होते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में बस के यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया।

विज्ञापन


हापुड़-डासना के बीच हादसे की जानकारी मिलने पर डिपो कर्मियों को मौके पर भेजा गया है, एक बस यात्री को चोट लगी थी। जीप चालक की गलती से हादसा होने की जानकारी मिली है। रोडवेज बस हापुड़ पुलिस की कब्जे में है। - राजेंद्र आर्या, एआरएम, काठगोदाम डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed