फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Karate girl beats up molester in haldwani

Haldwani News: एक महीने से मनचले कर रहे थे पीछा, अब हत्थे चढ़ा तो कराटे गर्ल ने सिखाया ऐसा सबक...सभी हैरान

Fri, 06 Sep 2024 10:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:20 AM IST
सार

हल्द्वानी में बुधवार शाम कराटे गर्ल ने लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहे एक मनचले को भीड़ के सामने जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग छात्रा की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Karate girl beats up molester in haldwani
anuj crime - फोटो : freepik

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच बुधवार शाम कराटे गर्ल ने लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहे एक मनचले को भीड़ के सामने जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग छात्रा की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

बढ़ते महिला अपराधों के बीच युवतियों ने मनचलों और छेड़छाड़ करने वाले युवकों को खुद सबक सिखाने की ठान ली है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बुधवार शाम नैनीताल रोड ठंडी सड़क का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक छात्रा एक युवक को लात-घूसों से पीट रही है। वीडियो में छात्रा मनचले से कह रही है कि और करेगा छेड़छाड़। दूसरी लड़की कह रही है मुंह पर मार इसके। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दो लड़के छात्रा का पीछा करके कमेंट कर परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- मुकेश बोरा प्रकरण: पीड़िता से पूछताछ, मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के बयान दर्ज; घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार को मनचलों ने उस पर कमेंट किए। इस पर युवती ने एक मनचले को पकड़कर उसे जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि छात्रा कराटे गर्ल है और प्रशिक्षण लेकर घर लौट रही थी। कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed