{"_id":"62a4d5745e600d0d164829ba","slug":"kapil-dev-former-captain-of-the-indian-cricket-team-arrived-to-play-golf-nainital-news-hld4655907121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ खेलने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्फ खेलने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव
विज्ञापन
नैनीताल स्थित राजभवन में गोल्फ मैदान में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के साथ गोल्फ कर्मी।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव शनिवार को राजभवन गोल्फ कोर्स पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोल्फ भी खेला। जिसके बाद वह दिल्ली को रवाना हुए।
राजभवन स्थित गोल्फ के कैप्टन हरीश साह ने बताया कि उन्हें पूर्व में क्रिकेट विश्व कप विजेता कपिल देव के आने की सूचना नहीं थी। कपिलदेव के आने से करीब 10 मिनट पहले गोल्फ खिलाड़ी राजेंद्र कपूर ने उन्हें कपिल देव के गोल्फ पहुंचने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि कपिल देव ने गोल्फ कोर्स पहुंचकर गोल्फ भी खेला। उन्होंने कहा कि नैनीताल का गोल्फ कोर्स काफी चेलेंजिंग है। उन्होंने कहा नैनीताल के साथ ही नैनीताल का मौसम बेहद खूबसूरत है। हरीश साह ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी कपिल देव सुबह करीब नौ बजे गोल्फ कोर्स पहुंचे। यहां उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। कपिलदेव ने गोल्फ कोर्स की तारीफ की। साह के अनुसार वह करीब 12 बजे दिल्ली को रवाना हुए। साह ने बताया कि कपिल देव ने विजिटर बुक में लिखा है कि वह फिर से गोल्फ कोर्स आएंगे।
कपिल देव ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भी मुलाकात की। कपिल देव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सैलानियों के लिए स्वर्ग है। उन्होंने कहा कि यहां शीतल आबोहवा, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियां देख ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने अपने अनुपम सौंदर्य की छटा दिल खोल कर बिखेरी हो। उत्तराखंड बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जिसकी खूबसूरती की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में उत्तराखंड का प्रवास सुकून देने वाला रहा। राज्यपाल ने कपिल देव से फिर यहां आने को भी कहा।