फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kanika and Mahira won the poster painting competition.

Nainital News: पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता में कनिका और माहिरा ने मारी बाजी

Sat, 24 Jan 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 24 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kanika and Mahira won the poster painting competition.
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुई पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत नग
हल्द्वानी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुई पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की कनिका और गुरु तेग बहादुर स्कूल की माहिरा ने पहला स्थान हासिल किया। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को सुभाषनगर स्थित सुभाष पार्क में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-दो के तहत अपना घर-अपना सपना विषय पर पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता कक्षा पांच से आठवीं और कक्षा नौ से 12वीं तक के दो वर्गाें में कराई गई। इसमें 12 स्कूलों के 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पहले वर्ग में हिमालया विद्या मंदिर की भूमिका नोलिया व सीएम मेमोरियल स्कूल की आरोही अधिकारी तथा दूसरे वर्ग में नगर निगम इंटर कालेज काठगोदाम की आयुषी व खालसा स्कूल की रिया मेर ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। विधायक सुमित हृदयेश, मेयर गजराज सिंह बिष्ट और जोगेंद्र रौतेला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट, डाॅ.प्रदीप उपाध्याय, दीपांशु जोशी, भाषित पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





तनिष्क, ललित और नीरज ने मारी क्विज प्रतियोगिता में बाजी

पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम डालकन्या में हिमांक जी फाउंडेशन के द्वितीय वर्षगांठ पर शुक्रवार को स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिता हुई। साथ ही छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और कॉपी स्टेशनरी बांटी गई। कक्षा एक से कक्षा पांच तक मौखिक प्रतियोगिता में तनिष्क पनेरू प्रथम, अर्जुन पनेरू द्वितीय और योगेश भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा से छह से कक्षा आठ में ललित भट्ट प्रथम, योगेश भट्ट द्वितीय, भावना पनेरू और दीपक जोशी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक प्रतियोगिता में नीरज भट्ट प्रथम, हिमांशु भट्ट द्वितीय और कमला पनेरू तृतीय स्थान पर रहे। वहां उमेश भट्ट, हिमांशु परगांई, मनोज पनेरू, कमल पनेरू, कमल पनेरू, नरेश पनेरू आदि थे।
विज्ञापन





महाविद्यालय में लगा एक दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता शिविर

रामनगर। रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी के स्वयंसेवकों ने राहत-बचाव का प्रशिक्षण लिया। एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. डीएन जोशी ने बताया कि संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही आपदा के प्रकार व आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आपदा से पूर्व तैयारी, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन के विषय के बारे में बताया गया। वहां डॉ.दीपक खाती, डॉ.सुभाष पोखरियाल, गोविन्द सिंह जंगपांगी, विक्रम जलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed