दो चरणों में होगा कंडी मार्ग का निर्माण : हरक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। वन मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि लालढांग-कोटद्वार-कालागढ़ मोटर मार्ग (कंडी मोटर मार्ग) का निर्माण दो चरणों में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार की ओर से पहल शुरू करा दी गई है। उन्होंने हल्द्वानी स्थित चिड़ियाघर के निर्माण में धन की कमी न होने देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि कंडी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए जैसे जैसे स्वीकृतियां मिलते जाएंगी काम कराया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी स्थित जू अंतरराष्ट्रीय स्तर का है लिहाजा इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। कैंपा, राज्य सरकार और केंद्र सरकार से धन उपलब्ध कराया जाएगा। एक सवाल के जवाब में वन मंत्री रावत ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि वन विभाग, जंगल और जीव जंतु एक दूसरे के आमने-सामने न खड़े हों बल्कि सहयोगी बने।
नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास दर में चीन को तथा एफडीआई में अमेरिका को पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को अब लगने लगा है कि देश बदल रहा है। राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्यों को ग्रीन बोनस अवश्य दिया जाना चाहिए। पूर्व में भी उनके प्रयासों से राज्य को ग्रीन बोनस प्राप्त हुआ था, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार उसका सदुपयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब केंद्र व प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है तो अब प्रदेश को ज्यादा ग्रीन बोनस मिलने के साथ ही उसका शत प्रतिशत सदुपयोग भी किया जा सकेगा और इसका लाभ यहां की जनता को मिलेगा।