फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kaltax tubewell breaks down for the third time in a year

Nainital News: एक साल में तीसरी बार खराब हुआ कालटैक्स का ट्यूबवेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kaltax tubewell breaks down for the third time in a year
हल्द्वानी। सर्दी में भी ट्यूबवेलों के खराब होने का सिलसिला जारी है। लोहरियासाल मल्ला के अनुपम विहार का ट्यूबवेल अभी ठीक भी नहीं हुआ था कि काठगोदाम कालटैक्स में भी पेयजल संकट खड़ा हो गया। कालटैक्स का ट्यूबवेल इस साल में तीसरी बार खराब हुआ है। इस समस्या से 500 लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

कालटैक्स में जल निगम कॉलोनी परिसर का ट्यूबवेल एक बार फिर खराब हो गया। इसका कारण जांचने के लिए रविवार से पाइप निकाले जाएंगे। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पेयजलापूर्ति की जाएगी। इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को अनुपम विहार के ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई थी। यह छह महीने पहले भी खराब हुआ था। इससे दो हजार लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से प्रभावित क्षेत्र में दो टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि 29 दिसंबर तक ट्यूबवेल ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed