{"_id":"647a4fa19dd3212fc00ffd50","slug":"kalagarh-tiger-reserve-tiger-death-ramnagar-news-c-8-1-hld1010-158126-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आपसी संघर्ष में बाघ की मौत, सभी अंग सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आपसी संघर्ष में बाघ की मौत, सभी अंग सुरक्षित
Sat, 03 Jun 2023 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डिवीजन के अंतर्गत सोना नदी रेंज के कालूशहीद पश्चिमी वन बीट में गश्त के दौरान वनकर्मियों को बाघ का शव नजर आया। सूचना मिलते ही उप वन संरक्षक कालागढ़ टाइगर रिजर्व नीरज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
सीटीआर के डायेरक्टर धीरज पांडे ने बताया कि मृत बाघ वयस्क है और उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। प्रथमदृष्टया आपसी संघर्ष के दौरान बाघ की मौत होने की पुष्टि हुई है। दूसरे बाघ की निगरानी के लिए भी टीम गठित कर दी गई है। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा, डॉ. बीपी गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार ने बाघ का पोस्टमार्टम कर शव जलाकर नष्ट कर दिया है। बाघ के विभिन्न अंगों के सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिए हैं।