{"_id":"adfd5186ecf1464a5bbfcd12a515442b","slug":"kaladungi-road-against-the-liquor-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाढूंगी रोड में शराब की दुकान का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाढूंगी रोड में शराब की दुकान का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी रोड यूनियन बैंक के पास नगर निगम की दुकान में अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने के विरोध में स्थानीय लोगों, व्यापारियों और शिक्षक-अभिभावक संघ ने लामबंदी शुरू कर दी है। दुकान से मात्र 100 मीटर की दूरी पर जीजीआईसी स्कूल है। शराब की दुकान पर भीड़ होने से छात्राओं और आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
कालाढूंगी रोड पर नगर निगम की दुकानें आवंटित हैं। आवंटन पालिसी के मुताबिक दुकान को किसी दूसरे व्यक्ति को किराए पर नहीं दिया जा सकता है। इसकी पुष्टि होने पर आवंटन निरस्त हो सकता है, लेकिन कालाढूंगी रोड पर निगम की आवंटित दुकान में शराब की दुकान चल रही है। स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने दुकान बंद कराने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। डीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम प्रशासन को भेजे ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने कहा कि दुकान बंद नहीं हुई तो सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान से मात्र 100 मीटर की दूरी पर जीजीआईसी है। आसपास में आवासीय और व्यावसायिक दुकानें हैं। शिक्षक और अभिभावक संघ भी दुकान का विरोध कर रहा है। स्थानीय लोगों ने दुकान स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन