{"_id":"61ee45cb0fa6f29b0e66e9fa8bcdf58e","slug":"kailas-traveler-culture-are-invited-to-kumaonis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊंनी संस्कृति से रूबरू होंगे कैलास यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊंनी संस्कृति से रूबरू होंगे कैलास यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कैलास यात्रियों के मनोरंजन के साथ ही पहली बार कुमाऊं की संस्कृति और परिवेश से उन्हें रूबरू कराने के लिए अल्मोड़ा और धारचूला में कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि अल्मोड़ा कुमाऊं की सांस्कृतिक नगरी रही है। यहां कैलास यात्रियों के मनोरंजन के साथ ही कुमाऊं की संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धारचूला में जनजाति की संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर यात्रियों को कुमाऊं की विविध संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार अल्मोड़ा के होली डे होम की भी मरम्मत कर उसे आकर्षक बनाया गया है। होली डे होम तक यात्री वाहन से जा सकेंगे। यहां से यात्री हिमालय दर्शन भी कर सकेंगे। श्री गर्ब्याल ने बताया कि इस बार यात्रा मार्गों पर चार छोटे वाहन भी रखे जाएंगे। दो वाहन सिर्खा और दो गाला में रहेंगे। इन वाहनों से बीच-बीच में जहां सड़क बनी है, यात्रा कराई जाएगी। इस सुविधा के बाद कैलास यात्रियों को मात्र 83 किलोमीटर ही पैदल यात्रा करनी पडे़गी।
विज्ञापन