{"_id":"9513ed8e2021bf1ba70b681e0b32b9a3","slug":"kailas-second-team-returned-philosophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास के दर्शन कर लौटा दूसरा दल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास के दर्शन कर लौटा दूसरा दल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
आदि कैलास यात्रियों का दूसरा जत्था पवित्र धार्मिक यात्रा कर वापस लौट आया है। प्रसिद्ध ऊं पर्वत व कैलास दर्शन का पुण्य कमाकर लौटा 33 यात्रियों का दल अपने को धन्य मान रहा है।
विज्ञापन
जिनमें 7 महिलाएं व 26 पुरुष शामिल हैं। यहां कुमविनि के टीआरसी तल्लीताल में निगम महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने यात्रियों को प्रमाण पत्र दिए।
निगम में आयोजित कार्यक्रम में जीएम ने बताया कि कुमविनि 1990 से यात्रा आयोजित कर रहा है। प्रतिवर्ष सैकड़ों यात्री इसका लाभ उठाते हैं।
इस दौरान यात्रियों ने अपने यात्रा संस्मरण भी सुनाए। कुछ ने निगम की सुविधाओं की तारीफ की तो कुछ ने सुझाव भी दिए। रात्रि में दल दिल्ली को रवाना होगा।
बता दें कि अब तक 5 दल आदि कैलास यात्रा में जा चुके हैं। जिनमें से 3 दल रास्ते में हैं जबकि एक दल यात्रा पूरी कर लौट चुका है। दूसरे दल में बतौर गाइड संतोष पंत थे।
विज्ञापन
इस मौके पर यात्री तिम्मा रामास्वामी, अशोक मनस्वी, विजया, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, रवि कुमार वर्मा, महेश कुमार शर्मा, राहुल त्यागी समेत निगम के आरएमटी डीके शर्मा, करुणा अधिकारी, राजेंद्र लाल साह, गिरधर सिंह मनराल, अशोक साह, मनोज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन