फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kafal came in Bhawali mandi

भवाली मंडी में आया काफल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Kafal came in Bhawali mandi
भवाली मंडी में दो माह पहले पहुंचा काफल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। पहाड़ी फल काफल इस बार समय से दो माह पहले पककर बाजार में आ गया है। शुक्रवार को बेतालघाट क्षेत्र से काफल की पहली खेप भवाली मंडी पहुंची तो आढ़तियों ने उसे हाथोंहाथ लिया। पहले दिन काफल थोक में 250 रुपये प्रतिकिलो बिका। काफल का स्वाद लेने के लिए खरीदार भी खासे उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्र में होने वाला खट्टा-मीठा काफल आमतौर पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पकता था। पर इस साल बर्फबारी और बारिश न होने से काफल मार्च शुरू में बिक्री के लिए मंडी में आ गया है। आढ़ती ज्ञानी बिष्ट ने बताया कि सीजन की पहली खेप का काफल 250 रुपये किलो बिका, जिसे दुकानदारों ने हाथोंहाथ लिया। रेंजर मुकुल शर्मा ने बता कि इस साल काफल जल्दी पककर तैयार हो गया है। भवाली रेंज के 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र में भी काफल होता है।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन का बागवानी फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। काफल सहित अन्य फलों में तापमान परिवर्तन के कारण जल्दी फूल आ गए हैं। इस कारण फलों की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ उपज में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ विजय कुमार दोहरे, प्रोफेसर उद्यान विज्ञान और प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र, ज्योलीकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed