फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Justice Sudhanshu Dhulia became the Chief Justice of the Guwahati High Court, the Supreme Court declared the new Chief Justice in five states including Guwahati

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया बने गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी समेत पांच राज्यों में नये मुख्य न्यायाधीश घोषित किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Justice Sudhanshu Dhulia became the Chief Justice of the Guwahati High Court, the Supreme Court declared the new Chief Justice in five states including Guwahati
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया।
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। न्यायमूर्ति धूलिया नैनीताल हाईकोर्ट से उत्तराखंड मूल के चीफ जस्टिस बनने वाले तीसरे न्यायाधीश हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जज रहे न्यायमूर्ति पीसी पंत और न्यायमूर्ति वीके बिष्ट भी चीफ जस्टिस बन चुके हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया सहित पांच न्यायाधीशों को अलग-अलग राज्य में मुख्य न्यायाधीश बनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने के अलावा उड़ीसा, तेलंगाना, मद्रास और जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस भी घोषित किए हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से पौड़ी जिले के मदनपुर गांव निवासी न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया न्यायिक परिवार से हैं। 10 अगस्त 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया के पिता स्व. केशव चंद्र धूलिया इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज थे, जबकि उनके भाई तिग्मांशु धूलिया निर्माता-निर्देशक-अभिनेता हैं। न्यायमूर्ति दादा स्व. भैरव दत्त धूलिया स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही उत्तराखंड की लैंसडौन विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। न्यायमूर्ति धूलिया की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून, इलाहाबाद और लखनऊ से हुई। उन्होंने इलाहाबाद विवि से वर्ष 1981 में स्नातक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1983 में मास्टर्स इन मॉडर्न हिस्ट्री और वर्ष 1986 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद हाईकोर्ट से की। उत्तराखंड गठन के बाद वह नैनीताल आ गए। यहां उन्हें पहले मुख्य स्थायी अधिवक्ता (सीएससी) के रूप में नियुक्ति मिली। उन्होंने बाद में अतिरिक्त महाधिवक्ता का दायित्व भी संभाला। जून 2004 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। एक नवंबर 2008 को वह हाईकोर्ट के स्थायी न्यायमूर्ति बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed