जू में जल्द आएंगे मोनाल, मारखोर और हिमालयी भालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनके लिए दार्जिलिंग, हिमाचल और ग्वालियर के निदेशकों के बात की गई है। बस केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी का इंतजार है।
जू के रेंज आफीसर मनोज साह ने बताया नवंबर-2014 में मारखोर का एक जोड़ा दार्जिलिंग जू से यहां लाया गया था, जिसमें से मादा की मौत हो चुकी है।
मारखोर पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है। राज्य पक्षी मोनाल और हिमालयन भालू का जोड़ा यहां लाने के लिए हिमाचल जू से बात चल रही है।
कुछ अन्य प्रजातियों के लिए ग्वालियर जू के साथ भी नैनीताल जू निदेशक की बातचीत चल रही है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण इन प्राणियों के लिए नैनीताल के जलवायु समेत जू में उनके लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेगा।
मारखोर के लिए दार्जिलिंग जू से बात हो गई है। मोनाल और हिमालयी भालू के जोड़े के लिए भी बातचीत हुई है। इसके बदले इन चिड़ियाघरों को उनकी डिमांड के अनुसार अन्य प्रजातियों के पशु, पक्षी दिए जाएंगे।