फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jorh Mela in Reetha Sahib

दो साल के अंतराल के बाद फिर शुरू होगा जोड़ मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jorh Mela in Reetha Sahib
चंपावत के रीठासाहिब क्षेत्र में पर्यटन विकास को लेकर निरीक्षण करते डीएम विनीत तोमर और अन्य अधिक? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के रीठासाहिब में स्थित गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में 14 मई से 16 मई तक तीन दिनी सालाना जोड़ मेला लगेगा। कोरोना महामारी के कारण दो साल से यह मेला नहीं हुआ था। इस साल मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को गुुरुद्वारा परिसर में हुई बैठक में मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की मांग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क मार्ग, पेयजल, बिजली आदि की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को मेले के दौरान 24 घंटे एंबुलेंस एवं डॉक्टरों की तैनाती करने, पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग एवं पुलिस-प्रशासन को मेले के दौरान बड़ी बसों एवं बड़े वाहनों को ककराली गेट से आगे न आने के निर्देश दिए। मेले के दौरान लधिया नदी में स्नान के लिए पुल बनाने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए गए। एसपी देवेंद्र पींचा ने पार्किंग के लिए चिह्नित स्थानों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पूर्व डीएम और एसपी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। बाबा श्याम सिंह ने सभी को सरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed