{"_id":"6acfca35607382d2160b347e","slug":"sugar-mills-ed-inspected-the-repair-work-kitchha-news-c-242-1-shld1013-148449-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चीनी मिल के ईडी ने मरम्मतीकरण कार्य का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चीनी मिल के ईडी ने मरम्मतीकरण कार्य का किया निरीक्षण
Thu, 15 Oct 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए चल रहे मरम्मत और रखरखाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों को मरम्मत और रखरखाव कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मिल में शासन की स्वीकृति पर फॉलिंग फिल्म इवेपोरेटर की स्थापना की जा रही है। उन्होंने मुख्य अभियंता और प्रभारी मुख्य रसायनज्ञ को कार्य का समय-समय पर निरीक्षण करने और निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से मिल कार्यों का पर्यवेक्षण करने को कहा। निर्देश दिए कि मिल को नवंबर प्रथम सप्ताह तक पेराई सत्र का शुभारंभ करने के लिए पूर्णतया तैयार किया जाए। वहां मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र पांडेय, प्रभारी मुख्य रसायनज्ञ आशीष कुमार त्रिवेदी समेत अन्य तकनीकी अधिकारी थे। संवाद