{"_id":"68bf3f8d035d742cff048a2a","slug":"johari-boys-munsiyari-won-the-football-championship-haldwani-news-c-337-1-ha11015-125351-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जोहारी बॉयज मुनस्यारी ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जोहारी बॉयज मुनस्यारी ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन
हल्द्वानी। जोहारी बॉयज मुनस्यारी ने मोहम्मद जुबेर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है। सोमवार को काठगोदाम इंटर कॉलेज में हुए फाइनल मैच में जोहारी बॉयज ने राइजिंग स्टार काठगोदाम को 2-0 से शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच मयंक राणा और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रवि मठपाल को दिया गया। विजेता टीम को चरणजीत सिंह सेठी ने उनकी माता की स्मृति में 11,000 और उपविजेता को धुलेरा ग्रुप के सागर चंद ने सात हजार रुपये इनामी राशि दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल रहीं। इस दौरान भाजपा नेता आनंद सिंह दरम्वाल, भाजपा नेता सचिन शाह, देवी दयाल उपाध्याय, आलोक सक्सेना, विजय मोहन सिजवाली, प्रवीण रावत, विजय लक्ष्मी चौहान, आरपी. सिंह, पार्षद तनुजा जोशी, पार्षद बीना चौहान, कमलेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन