{"_id":"64652feb05b905ed41057514","slug":"jila-bar-asociation-in-nainital-nainital-news-c-8-1-143081-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, अन्य में सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, अन्य में सीधी टक्कर
Thu, 18 May 2023 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की 2023-24 की कार्यकारिणी के लिए हो रहे चुनाव के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी नामांकन सही पाये गए। विभिन्न पदों पर कुल नौ प्रत्याशी मैदान में है।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मनीष मोहन जोशी, अशोक कुमार मौलेखी, मंजू कोटलिया, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप परगाई व तारा आर्या, सचिव पद के लिए संजय सुयाल व भानु प्रताप सिंह मौनी जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए दीपक दानू व मेघा उप्रेती सुयाल के नामांकन वैध पाए गए।
इस प्रकार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय तथा अन्य पदों पर सीधा मुकाबला होगा। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले अर्चित गुप्ता ने नाम वापसी कर ली है जिसके बाद कार्यकारिणी सदस्य के लिए अब कुल पांच दावेदार ही रह गये हैं जिससे सरिता बिष्ट, मुन्नी आर्या, किरन आर्या, मोहम्मद खुर्शीद, जितेंद्र बंगारी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी बीके सांगुड़ी ओंकार गोस्वामी, प्रमोद बहुगुणा आदि रहे।
विज्ञापन
मतदान के लिए 16 अधिवक्ता अपात्र
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार 16 अधिवक्ता अपना वोट नहीं दे पायेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि 16 अधिवक्ताओं ने अब तक एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण के प्रमाण नहीं दिए हैं।
बार कौंसिल आफ इंडिया की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर ऑल इंडिया बार परीक्षा कराई जाती है जिसके प्रमाणपत्र के बाद ही वह किसी भी बार में सदस्यता अथवा प्रैक्टिस के लिए यह अर्ह है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही सदस्य जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में वोट कर सकते हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 16 अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन में पंजीकरण के बाद सीओपी यानी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) प्रमाणपत्र जमा नहीं कराया है। ऐसे अधिवक्ता चुनाव वाले दिन अपना सर्टिफिकेट जमा करने के बाद ही मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। अन्यथा उन्हें वोट नहीं करने दिया जाएगा। जिला बार में कुल 273 अधिवक्ता पंजीकृत हैं।