{"_id":"6005cf8c8ebc3e2e772bc594","slug":"jhulapul-open-of-jhulaghat-haldwani-news-hld4116581109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह बाद झूलाघाट में दो दिन के लिए खुला झूलापुल, भारतीय बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह बाद झूलाघाट में दो दिन के लिए खुला झूलापुल, भारतीय बाजार में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
झूलापुल पर नेपाल से आने वालों की जानकारी लेती एसएसबी महिला कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट में नौ माह बाद अंतरराष्ट्रीय झूलापुल दो दिन के लिए खुला। पुल के खुलने से भारतीय और नेपाली बाजार में खासी रौनक देखी गई। लोगों ने पुल खुलने के बाद जमकर खरीदारी की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुल से आवाजाही करने वाले लोगों की जांच की। मंगलवार को भी पुल खोला जाएगा।
नौ माह बाद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय झूलापुल दो दिन के लिए खुलने से सीमा पर चहल पहल रही। सुबह 9:30 बजे खुले झूलापुल से नेपाल के 1600 लोगों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। नेपाल के लोगों ने सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी की। शाम 5:30 बजे तक 1500 लोग नेपाल लौटे जबकि सौ लोग अपने रिश्तेदारों या फिर काम के सिलसिले में पिथौरागढ़ और अन्य क्षेत्रों में आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें जिला टीबी अस्पताल में कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए।
बाजार खुलने के बाद झूलाघाट के व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। सबने दुकानें खोलकर कारोबार किया। एसबीआई के शाखा प्रबंधक विवेक यादव ने बताया कि नेपाल के 120 पेंशनरों ने 65 लाख रुपये की पेंशन ली। पुल पर डॉ. सचिन, कल्पित, प्रकाश, फार्मासिस्ट हरीश, सुरेंद्र, वार्डब्वॉय राकेश, हेम, किशन ने लोगों की जांच की। एसएसबी सहायक कमांडेंट संतोष लाल, एसआई अनूप, जसबीर और एसआई जसबीर सिंह मौजूद रहेे। इधर धारचूला में दो बजे से तीन बजे तक अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोला गया। वहां से दोनों देशों के 355 लोगों ने आवाजाही की।