{"_id":"6898ff19278e1b5ecb00b81c","slug":"jharkhand-governor-gangwar-offered-prayers-at-ashtadash-bhuja-temple-haldwani-news-c-304-1-hlu1001-100774-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: झारखंड के राज्यपाल गंगवार ने अष्टादश भुजा मंदिर में पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: झारखंड के राज्यपाल गंगवार ने अष्टादश भुजा मंदिर में पूजा की
Mon, 11 Aug 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रविवार को बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। रविवार सुबह आठ बजे राज्यपाल गंगवार अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। उन्हें मंदिर में वेद ब्राह्मण कमल द्विवेदी, अंजली तिवारी, गणेश जोशी व मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज ने पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार यह उनका निजी दौरा था। वे बरेली स्थित अपने आवास से विशेष रूप से मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। मंदिर प्रांगण में स्थानीय भक्तों ने उनका स्वागत किया। पूजन के बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। सूत्रों के अनुसार संतोष गंगवार पिछले वर्ष 2024 को जुलाई में ही अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में अनुष्ठान करने पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में यज्ञ एवं पूजन कराया था। कुछ समय बाद वह झारखंड के राज्यपाल बन गए। मन्नत पूरी होने के एक साल बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन