फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jewelry stolen from the shelf in haldwani

UK: सेल्फ से चुराए जेवरात...तिजोरी काटने में हो गए नाकाम, चोरों ने बड़े इत्मीनान से वारदात को दिया अंजाम

Mon, 22 Dec 2025 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Dec 2025 10:44 AM IST
सार

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में एक ज्वैलर की दुकान में चोरी की एक विस्तृत योजना के तहत वारदात हुई। चोरों ने पहले सर्राफ की दिनचर्या का अध्ययन किया, फिर बगल की दुकान किराए पर ली। दुकान में घुसकर उन्होंने 25 अलमारियां तोड़कर आभूषण लूटे।

विज्ञापन
Jewelry stolen from the shelf in haldwani
हल्द्वानी में ज्वैलरी शोरूम में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के कुसुमखेड़ा में ज्वैलर की दुकान में चोरी की वारदात को चोरों ने बड़े इत्मीनान से अंजाम दिया। उन्होंने दुकान के अंदर के 25 सेल्फ को तोड़ा और इनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण ले गए। उन्होंने दुकान के हर कोने को छान मारा और जहां जो जेवर मिला उठा लिया। इसके बाद चोरों ने यहां रखी तिजोरी को खोलने का प्रयास किया। ड्रिल से काटने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सर्राफ की हर गतिविधि थी मालूम अमूमन ज्वैलर दुकान बंद करने के बाद नकदी और आभूषण घर ले जाते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं था। चोरों को भी इस बात की पूरी जानकारी थी। तभी उन्होंने महंगे दाम लगाकर सर्राफ के बगल की ही दुकान किराये पर ले ली।

विज्ञापन


13 हजार की जगह साढ़े 22 हजार तय किया था किराया
कुसुमखेड़ा चौराहे के आसपास दुकानों का किराया 13 से 14 हजार रुपये प्रति माह है। नवनीत शर्मा की बगल वाली दुकान को हर हाल में हासिल करने के लिए चोरों ने 22,500 रुपये का चारा फेंक दिया। इसके झांसे में आकर गौरव ने बात तय कर ली। गिरोह के सदस्यों ने पहले यहां चाय और बाद में कपड़े की दुकान खोलने की बात गौरव से कही थी।
विज्ञापन


गहन प्लानिंग का हिस्सा थी शुक्रवार की रात
चोरों ने काफी प्लानिंग के बाद वारदात को अंजाम देने के लिए शुक्रवार की रात को चुना था। चोरी को अंजाम देने के बाद वे किराये की दुकान का शटर गिराकर चले गए थे। हल्द्वानी में शनिवार को साप्ताहिक बंदी होती है। ऐसे में किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। बाजार बंद होने के कारण चोरों को भागने के लिए पर्याप्त समय मिल गया। रविवार को जब ज्वैलर ने दुकान खोली तब जाकर चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना के बाद पहुंची फोरेंसिक टीम ने ज्वैलरी और बगल की दुकान से साक्ष्य एकत्र किए। जिस दुकान के जरिये ज्वैलर्स की दुकान में चोर घुसे, उसमें शराब की खाली बोतल, ड्रिल और वेल्डिंग मशीन मिली। इन सभी पर अंगुलियों के निशान टीम ने लिए। वहां मौजूद एक-एक चीज की गहनता के साथ टीम ने छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed