फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jewellery worth lakhs stolen from the house of a retired JE from PWD

Nainital News: पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त जेई के घर से लाखों के आभूषण चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from the house of a retired JE from PWD
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के पीलीकोठी मार्ग स्थित श्याम गार्डन पूर्वी के रहने वाले पीडब्ल्यूडी से रिटायर जेई सुरेश चंद्र तिवारी के यहां से लाखों के जेवर की चाेरी हो गए। जेई ने मुखानी थाने में तहरीर दी तो शक के आधार पर पुलिस ने महिला किरायेदार काे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि तीन दिसंबर की सुबह उनकी पत्नी प्रेमा ने अलमारी का सामान बिखरा देखा। लॉकर खोलकर चेक किया तो मंगलसूत्र, अंगुठियां, बहू के गहने सहित कुल आठ तोला सोने के जेवर और चांदी की कटोरी, पांच हजार रुपये नकदी आदि भी किसी ने पार कर ली थी। इसी दिन तहरीर दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पांच दिसंबर शुक्रवार को उन्होंने दोबारा थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। शक के आधार पर पुलिस ने जेई की महिला किराएदार को पूछताछ के लिए थाने ले गई। एसपी सिटी मनोज ने बताया कि जांच जारी है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


घर में अकेले रहते हैं बुजुर्ग दंपती
सेवानिवृत्त जेई सुरेश चंद्र तिवारी के साथ घर में उनकी पत्नी प्रेमा तिवारी ही रहती हैं। दो बेटे हैं। उनकी शादी हो गई है। एक बेटा अमेरिका में तो दूसरा नोएडा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले रखा था किरायेदार
प्रेमा तिवारी ने बताया कि एक माह पहले मकान के भूतल पर बने कमरों को किराए पर दिया था। इनमें एक महिला दो बच्चों के साथ रहती है। उससे आधार कार्ड मांगा तो नहीं दिया। सत्यापन भी नहीं कराया था।


गली में नहीं है सीसीटीवी
रिटायर्ड जेई के घर में न सीसीटीवी है और न ही गली में। मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी है लेकिन इनका मकान अंदर गली में है। ऐसे में उससे भी कुछ विशेष मिलने की संभावना कम है। फिर भी पुलिस इस मामले की गहन पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed