फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jewelery worth ten lakhs of mother and daughter coming for wedding was stolen in haldwani

Uttarakhand News: शादी में आ रहीं मां-बेटी के दस लाख के जेवरात उड़ाए, बस से खटीमा से हल्द्वानी आ रही थीं दोनों

Tue, 25 Feb 2025 11:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Feb 2025 11:22 AM IST
सार

खटीमा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस में सवार महिला के सूटकेस से बदमाशों ने 10 लाख के जेवरात पार कर लिए। विवाह समारोह में शामिल होने आ रही महिला को हल्द्वानी पहुंचने पर घटना का पता चला। शादी छोड़ खटीमा कोतवाली पहुंची महिला ने तहरीर सौंपी।

विज्ञापन
Jewelery worth ten lakhs of mother and daughter coming for wedding was stolen in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बदमाशों ने रोडवेज बस में सवार महिला के सूटकेस से 10 लाख के जेवरात पार कर लिए। विवाह समारोह में शामिल होने आ रही महिला को हल्द्वानी पहुंचने पर घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भुक्तभोगी शादी छोड़ खटीमा कोतवाली पहुंची और तहरीर सौंपी।

विज्ञापन

खटीमा चकरपुर निवासी गंगा बिष्ट बीते रविवार की सुबह करीब 10 बजे हल्द्वानी डिपो की बस में अपनी बेटी सिमरन के साथ सवार हुईं। उनके पास सूटकेस, दो छोटे बैग, पर्स आदि सामान था। सूटकेस में सोने के करीब 12 तोला जेवरात रखे थे। हल्द्वानी पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सूटकेस देखा तो उसमें रखे जेवरात गायब मिले।

विज्ञापन

इसके बाद महिला ने टनकपुर डिपो में तैनात एक परिचित कर्मचारी को घटना बताई। तब परिचित ने इस बाबत हल्द्वानी डिपो प्रबंधन से संपर्क किया। इस पर बस परिचालक विपिन मिश्रा से प्रबंधन ने मालूमात की। तब पता चला कि खटीमा में मां-बेटी के साथ ही पांच युवक भी बस में चढ़े थे। बस में काफी भीड़ थी और वह टिकट बनाने में जुटे थे, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं देख पाए। पूर्वाह्न 11:30 बजे बस नानक सागर डैम के पास पहुंची तो युवक वहां उतर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक ने अंदेशा जताया कि उन्हीं युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। इधर गंगा बिष्ट की बेटी ने बताया कि उन्होंने घटना की तहरीर खटीमा थाने में दे दी है। बदमाश सूटकेस की जिप को काटकर जेवरात पार कर ले गए। जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इधर हल्द्वानी डिपो इंचार्ज विधा जोशी ने बताया कि सुबह ही घटना को लेकर उन्हें अवगत कराया गया। उन्होंने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed