फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   JCB dug from the forest, thousands of trees uprooted

जेसीबी से खोदे जंगल, हजारों पेड़ उखाड़े

Tue, 05 May 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Tue, 05 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

कोसी और दाबका में चल रहा अवैध खनन अब आम हो चुका है। अब तो खनन माफिया हरे-भरे पेड़ भी जेसीबी से खोदकर निकाल रहे हैं। जबकि जिम्मेदार अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं।

विज्ञापन


दाबका के ज्वालावन क्षेत्र में खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। खनन से दाबका और जंगल का लेबल बराबर हो गया है। खनन के साथ-साथ अब ये लोग विभिन्न प्रजातियों के हरे पेड़ भी जेसीबी की मदद से उखाड़कर ले जा रहे हैं। इस संबंध में जब तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ राहुल से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया। वे मौके पर कर्मचारियों को भेजकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे हैं।  
विज्ञापन


बंदी के दिन भी कोसी में होता रहा अवैध खनन

रामनगर। बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के दिन भी कोसी में अवैध खनन बेरोकटोक जारी था। सोमवार को अवकाश के चलते जहां दाबका में खनन बंद था, वहीं कोसी भी खनन खुला रहा। इसमें कटियापुल, बंजारी गेट, कालूसैय्यद गेट में बेरोकटोक अवैध खनन चला। डीएफओ राहुल ने बताया कि बंजारी गेट और कटियापुल में अवैध खनन की शिकायत मिली थी, जिसे विभाग ने रोक दिया था। वहीं कालूसैय्यद गेट की जानकारी उन्हें नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed