फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Japan reaches the semi-finals in tennis doubles

Nainital News: टेनिस डबल्स में जापान सेमीफाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Japan reaches the semi-finals in tennis doubles
कालाढूंगी। आप्टिमम एशियन टेनिस टूर्नामेंट के पांचवें दिन महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में रिद्धी प्रफुल्ल ठक्कर ने आशी किरन को 4-1, 4-2 और रिया ने फलक मेहता को 6-0, 6-1 से हराया। सिद्धी पांडेय ने क्वार्टर फाइनल में धृति शर्मा को 6-0, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। गर्ल्स, कोर्ट न. 5 जैनिशा वियानी ने अदित्री सिंह को 6-0, 6-2 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। डबल्स में तोशुनोसूके उनामी (जापान) व निहाल एस रेड्डी ने मोक्षग्ना तलासिला व विश्वाक रेड्डी गुनांपल्ली को 1-6 , 6-3, 10- 7 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में शाहबाज सिंह संघेरा व घूमन अदेश्वीर सिंह ने अंश शर्मा व ओजस अग्रवाल को 6-0, 6-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल मैच में आरव छल्लानी ने गुरसान चहल को 6-1, 6-3 से पराजित किया। सचिव डीटीए हेम कुमार पांडेय ने बताया कि चार अक्तूबर से ऑप्टिमम टेनिस एकेडमी चूनाखान में एक और प्रतियोगिता आइटीएफ एमटी 200 होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed