फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam: Compensation will be decided for 1267 affected families

जमरानी बांध : 1267 प्रभावित परिवारों का तय होगा मुआवजा

Sun, 23 Jun 2024 03:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 23 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Dam: Compensation will be decided for 1267 affected families
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना में धारा-19 के तहत भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना शनिवार को विभाग ने जारी कर दी है। इसी के साथ 1267 प्रभावित परिवारों के मुआवजा निर्धारण की कार्यवाही तेज हो गई है। विभाग ने मकानों और पेड़ों की क्षतिपूर्ति का प्राथमिक आंकलन कर लिया है। जमीन के वर्तमान बाजार मूल्य का निर्धारण किया जाना है। इसके बाद मकान, जमीन और पेड़ों की क्षति के आधार पर प्रत्येक प्रभावित परिवार का मुआवजा तय होगा। डीएम की ओर से अवार्ड की घोषणा के बाद प्रभावितों को मिलने वाले मुआवजे की अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, बांध के लिए छह गांवों की 49.471 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। मुरकुड़िया में सबसे अधिक 21.626 हेक्टेयर और उड़वा में सबसे कम 3.171 हेक्टेयर भूमि बांध निर्माण की जद में आ रही है। गंगराड में 9.416, पस्तोला में 6.843, पनियाबोर में 4.225 और तिलवाड़ी में 4.190 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। बांध निर्माण में छह गांव के प्रभावितों के 248 पक्के मकान, 148 कच्चे मकान और 79 झोपड़ियां और निर्माणाधीन मकान आ रहे हैं। पेयजल, शिक्षा और वन विभाग की 1700 वर्ग मीटर के दायरे में आ रही परिसंपत्तियां भी बांध की जद में आ रही है।
विज्ञापन

हैड़ाखान मंदिर की मुरकुडिया क्षेत्र में 6179 वर्ग मीटर और उड़वा में 1704 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी परिसंपत्तियों का भी अधिग्रहण किया जाएगा। मुरकुड़िया में 78.60 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी सामुदायिक मंदिरों की परिसंपत्तियां भी अधिग्रहण के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूमि अधिग्रहण की सूचना में कई प्रभावितों के नहीं हैं नाम

हल्द्वानी। शनिवार को जारी भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना में कई प्रभावितों का नाम दर्ज ना होने से प्रभावितों में खलबली मच गई। प्रभावितों ने अधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताई तो उन्हें बताया गया कि भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना में सिर्फ उन लोगों के नाम दर्ज हैं, जो भूमिधर है, जबकि पुनर्वास योजना में गैर-भूमिधर समेत सभी प्रभावितों के नाम पूर्ववत ही रहेंगे।




======================
ललित कुमार बिष्ट, उपमहाप्रबंधक, जमरानी परियोजना ने बताया कि जमरानी प्रभावितों के मकान, जमीन और पेड़ों की क्षति के आधार पर मुआवजा तय किया जाएगा। मकान और पेड़ों की क्षति पर प्राथमिक आंकलन कर लिया गया है। जमीन का वर्तमान बाजार मूल्य भी जल्द तय किया जाएगा। डीएम अवार्ड की घोषणा के बाद मुआवजा वितरण की अधिसूचना जारी होगी।



जमरानी परियोजना में प्रभावित परिवारों की संख्या



गांव प्रथम द्वितीय तृतीय कुल प्रभावित

तिलवाड़ी 22 145 32 199

मुरकुड़िया 101 290 102 493

उड़वा 19 86 38 143

गंगराड 19 107 15 141

पनियाबोर 16 60 7 83

पस्तोला 36 133 39 208

योग 213 821 233 1267
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed