{"_id":"5cf82c6fbdec2207657baec4","slug":"jamnabham-from-ranibag-to-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीबाग से नैनीताल तक जाम का झाम, पर्यटक हुए घंटों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीबाग से नैनीताल तक जाम का झाम, पर्यटक हुए घंटों परेशान
Thu, 06 Jun 2019 08:59 AM IST
naveen chandra joshi
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/नैनीताल
Published by: naveen chandra joshi
Updated Thu, 06 Jun 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल के हनुमानगढ़ी के पास लगा वाहनों का जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटक सीजन शुरू होने के साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को रानीबाग से नैनीताल तक, भीमताल से खैरना बाजार तक जाम लगा रहा। इससे पर्यटकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
नैनीताल में पार्किंग फुल होने के कारण काठगोदाम पुलिस ने कुछ देर के लिए भीमताल और नैनीताल रोड में दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक तक लगा दी। वाहनों के दबाव के चलते भीमताल-रानीबाग रोड में बोहराकून, क्वैराली, सलड़ी समेत कई जगह रुक रुक कर जाम लगता रहा। नैनीताल की माल रोड, हल्द्वानी रोड और रूसी बाईपास समेत नगर की अधिकतर सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
सुबह से ही नगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी। पर्यटक वाहन नगर में पहुंचने के कारण बार-बार जाम की स्थिति रही। दोनों थानों एवं ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सड़कों पर डटी रही। वाहनों को हनुमान गढ़ी, रूसी बाईपास और बारापत्थर पर कुछ देर के लिए रोक कर नगर में भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
दोपाखी से लेकर खैरना बाजार तक भी जाम
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर दोपाखी से लेकर खैरना बाजार तक बुधवार पूरे दिन जाम की स्थिति रही। झूलापुल और खैरना-गरमपानी के बीच आने जाने वाले वाहनों को आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने से जाम लगा, इससे सैलानियों, यात्रियों और राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। ब्यूरो
रूसी बाईपास से शुरू हुई शटल सेवा
पर्यटन सीजन में नगर में पर्यटकों और वाहनों के दबाव को देखते हुए बुधवार को रूसी से शटल सेवा शुरू कर दी गई। इसके बाद हल्द्वानी रोड से नैनीताल की ओर आने वाले पर्यटकों को अपने वाहनों को रूसी बाईपास पर ही पार्क करना पड़ा। इधर, भवाली रोड पर भी वाहनों का दबाव अधिक होने और टोल पाइंस पर विस्थापित होने के बाद पर्यटकों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। तल्लीताल थाना प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि दोपहर बाद अचानक वाहनों की आवाजाही बढ़ने से नगर में जाम की समस्या रही। इसके बाद निर्णय लिया गया कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास के पास रोका जाएगा। जहां से शटल सेवा के माध्यम से वह नगर तक आ पाएंगे। ब्यूरो