फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   jam for water

पानी के लिए लगाया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
jam for water
हल्द्वानी। गौजाजाली के पास शनिबाजार का नलकूप एक महीने में तीन बार खराब हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने शनिबाजार के पास सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया। चार घंटे बाद जलसंस्थान के अफसरों ने दो दिन में नलकूप ठीक करने और जल्द मोटर लगाने का आश्वासन दिया। तब लोगों ने धरना-प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने कहा कि वार्ड के लोग लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे हैं। एक महीने में तीन बार नलकूप की मोटर फुंक गई है। लोग दिनभर पानी का इंतजाम करने में लगे रहते हैं। धरना-प्रदर्शन में शकील सलमानी, उवैश राजा, शाहनवाज मलिक, नाजिम हुसैन, खालिद हुसैन, मनोज सागर आदि थे। इधर, मौके पर पहुंचे जलसंस्थान के सहायक अभियंता बंशीधर भट्ट ने कहा कि दो दिन में नलकूप को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजपुरा नलकूप भी हुआ खराब
हल्द्वानी। शनिबाजार समेत इलाके के पांच नलकूप खराब हैं। नलकूपों के खराब होने के अलावा दिन में कई बार अघोषित बिजली कटौती के चलते अन्य नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। लोगों ने जलसंस्थान से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। अंबा विहार, 111 एचजी कुसुमखेड़ा, देवलचौड़ नलकूप पहले से खराब हैं। रविवार को राजपुरा का नलकूप भी दोबारा खराब हो गया। इन नलकूपों के खराब होने से 25 हजार की आबादी पानी का संकट झेल रही है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। रविवार को 15 टैंकरों से पानी बांटा गया। इधर, जलसंस्थान के एई रवींद्र कुमार ने बताया कि तल्ली बमौरी नलकूप में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed