फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jam due to marriage procession on the road between Dewal Chaud and STH Haldwani

Haldwani News: सड़क पर निकली बरात...यातायात का बजा बैंड, देवलचौड़ से एसटीएच के बीच लगा जाम; लोग परेशान

Mon, 09 Dec 2024 11:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

Haldwani Traffic: रामपुर एनएच पर देर शाम बरात के सड़क से गुजरने के कारण जाम लग गया। देवलचौड़ से एसटीएच तक जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब एक घंटे तक यही स्थिति बनी रही। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Jam due to marriage procession on the road between Dewal Chaud and STH Haldwani
Haldwani Traffic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी-रामपुर हाईवे पर रविवार देर शाम बरात के सड़क से गुजरने के कारण जाम लग गया। देवलचौड़ से एसटीएच तक जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब एक घंटे तक यही स्थिति बनी रही। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। वीकेंड पर रूट डायवर्ट होने के बाद भी वाहन पुराने रूटों पर दौड़ रहे थे।

रामपुर रोड पर कई वैवाहिक स्थल हैं। शादियों के सीजन में लगभग सभी बैंक्वेट हॉल फुल रहते हैं। अंदर सभी व्यवस्थाएं बेहतर होती हैं लेकिन सड़क पर जाम से निपटने का कोई प्रबंध नहीं होता है और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। रविवार रात करीब नौ बजे देवलचौड़ से एचटीएच अस्पताल के बीच करीब 500 मीटर तक लंबा जाम लगा रहा। इसमें फंसे वाहन हॉर्न पर हॉर्न देते रहे, मगर बारात अपनी धुन में चलती रही। छठ पूजास्थल के पास स्थिति और खराब रही।

विज्ञापन


वहीं दोनों तरफ से बड़े वाहनों के आने के कारण गाड़ियों की कतार और लंबी हो गई। करीब एक घंटे तक वाहन ऐसे ही जाम से जूझते रहे। यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट ने बताया कि दो बारातें आमने सामने से गुजरने पर जाम की स्थिति रही। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने यातायात को सुचारु करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed