{"_id":"683624abb0747cf18c07ebc6","slug":"jal-sansthan-will-do-boring-in-aries-for-rs-35-crore-nainital-news-c-238-1-ntl1003-115043-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एरीज में 3.5 करोड़ से बोरिंग करेगा जल संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एरीज में 3.5 करोड़ से बोरिंग करेगा जल संस्थान
Wed, 28 May 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 28 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। अब एरीज नैनीताल नगर से की जाने वाली पेयजल सप्लाई पर निर्भर नहीं रहेगा। एरीज की निजी परिक्षेत्र में पानी की मौजूदगी को लेकर टेस्टिंग के बाद एरीज के पत्र पर जल संस्थान ने 3.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पैसा मिलते ही यहां बोरिंग शुरू होगी।
अब तक जल संस्थान नैनीताल के राजभवन परिक्षेत्र से एरीज को पानी उपलब्ध कराता था। इससे कई बार पानी की दिक्कत होती थी। इससे खगोल वैज्ञानिक, शोधार्थी समेत अन्य लोग परेशान रहते थे। समस्या के स्थाई समाधान के लिए एरीज ने कुछ समय पूर्व निजी परिसर में दो स्थानों पर हाईड्रोलिक सिस्टम से टेस्टिंग की पहल की, जिसमें सफलता मिली। अब एरीज ने जल संस्थान को यहां ट्यूबवैल स्थापित करने, राइजिंग मैन समेत टैंक निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। दोनों संस्थानों के अनुबंध के क्रम में जल संस्थान की ओर से यह कार्य किया जाएगा। जल संस्थान की ओर से 3.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका हैं।
जल संस्थान ने 3.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। धन अवमुक्त होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - रमेश सिंह गर्ब्याल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान।