फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jail in US Nagar

उधमसिंहनगर की नई जेल लेने लगी आकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jail in US Nagar
Jail in US Nagar
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर के लिए नई जेल प्राग फार्म में आकार लेने लगी है। नई जेल की क्षमता 2500 कैदियों की होगी लेकिन प्रथम चरण में 480 बंदी ही रखे जाएंगे। नई जेल बनने से जेल अधिकारियों और बंदियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

निर्माणाधीन जेल के नोडल अधिकारी हल्द्वानी उपकारागार के अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि प्राग फार्म किच्छा में ऊधमसिंह नगर की नई जेल बनाई जा रही है। इस जेल का निर्माण उत्तराखंड जल निगम की इकाई कर रही है। जेल निर्माण की लागत 200 करोड़ है लेकिन शासन ने 48 करोड़ रुपये अभी दिए हैं। जेल की मुख्य चहारदीवारी के साथ अंदर की सर्किल भी तैयार हो रही है। प्रथम चरण में 480 बंदियों के रखने की व्यवस्था होगी। पूरी जेल तैयार होने पर 2500 बंदी रखे जाएंगे। जेल निर्माण का लक्ष्य जनवरी 2024 को रखा गया है लेकिन संभावना है कि यह जेल पहले ही 2023 तक निर्मित हो जाएगी।
विज्ञापन

जेल का निर्माण होने पर हल्द्वानी जेल पर भार कम पड़ेगा। बंदियों और कैदियों को रखने के लिए बैरक की कमी नहीं पड़ेगी। नई जेल में पर्याप्त जगह मौजूद है। हाईकोर्ट ने हल्द्वानी जेल में बंदियों और कैदियों की भीड़ को देखते हुए शासन को नई जेल बनाने के लिए तीन साल पहले ही निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन ने नई जेल बनाने का निर्णय लिया। इस दौरान सबसे बड़ी दिक्कत पर्याप्त जगह की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed