फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ITI: Only 28 seats entered for 202 seats

आईटीआई : 202 सीटों पर प्रवेश हुए मात्र 28

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
ITI: Only 28 seats entered for 202 seats
हल्द्वानी। आईटीआई (युवक) में द्वितीय काउंसिलिंग में एलाट सीटें न भरी जाने पर प्रवेश की तिथि 27 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। शुक्रवार तक केवल 23 प्रवेश हुए हैं जबकि महिला आईटीआई में मात्र पांच ही प्रवेश हो सके। इसको लेकर राज्य व्यावसायिक शिक्षा परिषद की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

द्वितीय काउंसिलिंग के तहत विभाग की ओर से आईटीआई (युवक) को 138 सीटें एलाट हुई थीं, इन सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। आईटीआई प्रशासन ने द्वितीय काउंसिलिंग में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए काउंटर भी बढ़ाए थे ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। मगर दो दिन में मात्र 23 ही प्रवेश हो पाए हैं। इसी तरह महिला आईटीआई में द्वितीय काउंसिलिंग में 64 सीटें एलाट हुईं थीं लेकिन यहां भी प्रवेश मात्र पांच ही हो सके।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य जेएस जलाल ने बताया कि विभाग ने द्वितीय काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवकाश पर भी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी, इसलिए जो छात्र प्रवेश लेना चाहें, आ सकते हैं। प्रधानाचार्य जलाल ने बताया कि पहली काउंसिलिंग में आईटीआई (युवक) में 52 और महिला आईटीआई में 21 प्रवेश हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन के साथ स्टैनो ट्रेड का क्रेज बढ़ा
हल्द्वानी। इस बार आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रवेश लेने के साथ ही दूसरी ट्रेडों में गत वर्षों के मुकाबले अभ्यर्थियों में क्रेज बढ़ा है। युवाओं में टर्नर, मशीनिष्ट के साथ ही स्टैनो ट्रेड में प्रवेश की अधिक रुचि दिखाई दे रही है। स्टैनो पद के लिए सरकारी विभागों में भर्ती निकलती रहती है। इस वजह से युवा इस ट्रेड को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed