{"_id":"580e6b314f1c1bc877bc2d87","slug":"itbp-celebrates-foundation-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी ने मनाया स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी ने मनाया स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 55 वें स्थापना दिवस के मौके पर 34 वीं बटालियन परिसर में आयोजित समारोह में बटालियन सेनानी रघुवीर सिंह ने परेड की सलामी लेते हुए हिमवीरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
आईटीबीपी मैदान में विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। मेले की तरह सजे मैदान में विभिन्न प्रकार के खन पान के स्टाल लगाए गए थे।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 34 वीं रिजर्व बटालियन परिसर में 55 वें स्थापना दिवस पर सेनानी रघुवीर सिंह वत्स द्वारा सुरक्षा बल की सलामी ली गई। समारोह में सैनिकों को संबोधित करते हुए बटालियन के कमांडेंट वत्स ने कहा कि देश में विषम परिस्थितियों में आईटीबीपी के सैनिक एकता, अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने के लिए विभिन्न संवेदनशील स्थानों में तैनात रह कर रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
वत्स ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र छत्तीसगढ़ में वाहिनी ने अनेक आपरेशनों में हिस्सा लेकर नक्सलियों को नियंत्रित करने के महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिताओं में बोरा रेस, तीन टांग रेस, रस्सा कस्सी, म्यूजिकल चेयर, बाल थ्रो, जलेबी दौड़ आदि का आयोजन किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में सैनिकों ने बढ़ चढ़कर भागेदारी निभाई।
इस दौरान नैनीताल व ऊधमसिंह नगर से पहुंचे सैकड़ों भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत्त कर्मियों ने भाग लिया। उप सेनानी जगमोहन उपाध्याय, पुलकित भार्गव, राजबहादुर सिंह, महेश चंद्र जोशी आदि थे।