फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It will be difficult to get license, DPR of driving testing track approved

Nainital News: मुश्किल होगा लाइसेंस बनवाना, ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक की डीपीआर मंजूर

Thu, 04 Jan 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
It will be difficult to get license, DPR of driving testing track approved
हल्द्वानी। वाहन चालकों को लाइसेंस लेने के लिए अब कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। विशेषकर पहाड़ पर चलने के लिए टेस्ट में खरा उतरने के बाद ही लाइसेंस मिल पाएगा। परिवहन विभाग के ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक सेंटर की डीपीआर को शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में चारपहिया या दो पहिया वाहन का लाइसेंस बनाने के लिए हर दिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में ड्राइविंग टेस्ट भी लिया जाता है। मगर फिलहाल संभागीय परिवहन विभाग के पास टेस्टिंग ट्रैक ही नहीं है। आरटीओ कार्यालय के सामने ही पार्किंग स्थल पर वाहनों को आगे-पीछे करवाकर और पार्किंग करवाकर टेस्ट लिया जा रहा है। इस कारण ड्राइवर की स्किल का पूरी तरह से पता नहीं चल पाता है। इसके लिए परिवहन विभाग ने गौलापार में ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिग ट्रैक सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा था जिसे मंजूरी मिलने के बाद निर्माणदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम ने 9.93 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी थी।
विज्ञापन

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि शासन ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है। अब अगले डेढ़ से दो साल में ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिग ट्रैक सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। इस ट्रैक के बनने के बाद वाहनों के लाइसेंस के लिए लोगों को कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। इसमें कंप्यूटराइज्ड तरीके से परीक्षा होगी। पहाड़ पर वाहन चलाने के लिए लाइसेंस बनाने वालों का भी इसमें अलग से टेस्ट होगा। साथ रेड लाइट, पार्किंग करना, 8 बनाने जैसे टेस्ट भी होंगे। इस सेंटर में एक वाहन चालक की टेस्टिंग में 8 से 9 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed