फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It is difficult to have protective work of Gaula bridge in this monsoon.

इस मानसून में गौला पुल का सुरक्षात्मक कार्य होना मुश्किल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to have protective work of Gaula bridge in this monsoon.
ह​ल्द्वानी, गौलापुल अमर उजाला
हल्द्वानी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गौला पुल बचाने के लिए अभी तक 23 करोड़ रुपये नहीं मिल पाए हैं। इस कारण मानसून से पहले गौला पुल का सुरक्षा कार्य नहीं हो पाएगा। मानसून के बाद ही गौला पुल को बचाने के सुरक्षात्मक कार्य होने की उम्मीद है। उधर एनएचएआई के अधिकारी दो माह में बजट मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल आई बाढ़ के कारण गौलापुल की एप्रोच रोड बह गई थी। साथ ही पुल को भी खतरा पैदा हो गया था। पुल की एप्रोच रोड बहने के कारण गौलापार जाने वाले लोगों को काठगोदाम से होकर आना-जाना पड़ रहा था। एनएचएआई ने इसके बाद एप्रोच रोड को सही कर किसी तरह सड़क को सुचारु किया। इसके बाद एनएचएआई ने गौला पुल, एप्रोच रोड को बचाने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम को बुलाया था। आईआईटी रुड़की ने पुल और एप्रोच रोड को बचाने के लिए गौला नदी में खनन पूर्ण बंद करने को कहा था। एनएचएआई ने यह प्रस्ताव जिलाधिकारी को भिजवाया लेकिन वहां से कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद एनएचएआई ने आईआईटी रुड़की से पुल बचाने के लिए दूसरा प्लान मांगा। उस प्लान में अब एनएचएआई काम कर रहा है और लोनिवि को कार्यदायी संस्था बनाया गया। लोनिवि ने इसके लिए 23 करोड़ रुपये की विस्तृत डीपीआर एनएचएआई को भेजी। एनएचएआई ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को डीपीआर भेज बजट मांगा था। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी बजट नहीं मिला है। एक-दो माह में बजट मिल सकता है। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि बजट मिल भी गया तो इस मानसून सीजन में काम होना मुश्किल है। पिछले साल की तरह इस बार भी गौला में पानी आया तो गौलापुल को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed