फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contract worker killed after being struck by an unidentified vehicle; family in mourning.

Nainital News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर संविदा कर्मचारी की मौत, परिवार में मातम

Wed, 26 Aug 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 26 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Contract worker killed after being struck by an unidentified vehicle; family in mourning.
किच्छा। सरकारी अस्पताल के कार्यरत संविदा कर्मचारी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सोमवार रात लालपुर में हाईवे पर हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान शुभम नेगी (30) पुत्र कुंवर सिंह नेगी निवासी पहाड़ी कॉलोनी, कच्ची खमरिया, लालपुर का निवासी था और फील्ड वर्कर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब दस बजे पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह अपने माता-पिता का एकमात्र सहारा था। चार दिसंबर को मृतक की बहन का विवाह होना है। परिजनों ने करीब तीन वर्ष पहले लालपुर में अपना घर बनाया था। बहन के विवाह से ठीक पहले हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश जारी है। पुलिस हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed