फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Issue notification till 27 for the election of Gurdwara Management Committee Nanakmatta

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी नानकमत्ता के चुनाव के लिए 27 तक नोटिफिकेशन जारी करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Issue notification till 27 for the election of Gurdwara Management Committee Nanakmatta
नैनीताल। हाईकोर्ट ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी नानकमत्ता के चुनाव के लिए 27 दिसंबर तक नोटिफिकेशन जारी कर चार सप्ताह के भीतर चुनाव कराने के निर्देश सरकार को दिए हैं। अदालत ने इस मामले में दायर याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि तब तक वर्तमान कमेटी बाइलॉज के अनुसार कार्य करती रहेगी। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया कि वह चुनाव कराने के लिए तैयार है, उसे समय दिया जाए।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि हाईकोर्ट के आदेश पर नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव 8 सितंबर 2016 को हुए थे। कमेटी पांच साल के लिए चुनी गई थी। कमेटी का कार्यकाल 21 दिसंबर 2021 को समाप्त हो रहा है। इसलिए नई कमेटी का चुनाव तय समय के भीतर कराया जाए। मैनेजमेंट की ओर से चुनाव कराने के लिए 22 सितंबर 2021 को कुमाऊंआयुक्त को पत्र दिया था। जिसमें कहा गया था कि प्रबंधन कमेटी का चुनाव निर्धारित समय के भीतर कराए जाएं। जिला अधिकारी ऊधमसिंह नगर ने उप जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि कमेटी के चुनाव 20 नवंबर को कराए जाएं। उपजिला अधिकारी ने कमेटी की बैठक तो बुलाई लेकिन चुनाव की तिथि तय नहीं की। कमेटी का यह कहना था कि अगर तय समय के भीतर चुनाव नहीं कराए गए तो गुरुद्वारे का सारा कार्य प्रभावित होगा। गुरुद्वारे के बायलॉज में भी कहा गया है कि नई कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया तय समय से चार माह पूर्व प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed