फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ISBT: Government can build wherever it wants

आईएसबीटी : सरकार जहां चाहे बनाए

Thu, 24 Aug 2023 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 24 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
ISBT: Government can build wherever it wants
नैनीताल। हल्द्वानी के गौलापार में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) को तीनपानी में शिफ्ट किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह कैबिनेट का निर्णय है। सरकार की पॉलिसी के अनुसार आईएसबीटी को कहीं भी शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने कोर्ट को बताया कि गौलापार में पूर्व में चिह्नित आईएसबीटी की जगह को अब दूसरे महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इसलिए इसे सरकार दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहती है जो कैबिनेट का निर्णय है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हल्द्वानी निवासी रविशकंर जोशी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार आईएसबीटी के नाम पर राजनीति कर बार-बार आईएसबीटी की जगह बदल रही है। सरकार की ओर से 2008 में गौलापार में वन विभाग की आठ एकड़ भूमि पर आईएसबीटी बनाने के लिए संस्तुति की जा चुकी थी। केंद्र सरकार से भी इसकी अनुमति मिल चुकी है और राज्य सरकार वहां 11 करोड़ रुपये खर्च भी कर चुकी है। आईएसबीटी निर्माण के लिए वहां 2625 पेड़ भी काटे जा चुके हैं। गौलापार के अलावा आईएसबीटी बनाने के लिए हल्द्वानी में कहीं भी इससे अधिक भूमि नहीं है। याचिका में कहा गया कि इतने अधिक पेड़ काटे जाने व सरकारी धन खर्च करने के बावजूद सरकार आईएसबीटी को हल्द्वानी के तीनपानी में बनाना चाहती है जबकि गौलापार आईएसबीटी के लिए उपयुक्त जगह है। यहां इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बन चुका है। यहां आईएसबीटी बनने से शहर जाममुक्त भी रहेगा। इसलिए आईएसबीटी को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed