{"_id":"573a1e424f1c1bc54aac7948","slug":"isbt-80-million-budget-20-million-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी: 80 करोड़ का बजट, 20 करोड़ की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी: 80 करोड़ का बजट, 20 करोड़ की दीवार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 17 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी से आईएसबीटी को खतरा हो सकता है। उसको गौला के कटाव से बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च होंगे। वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के अनुसार आईएसबीटी के लिए बजट कैबिनेट से पास भी हो गया है। 15 दिनों के अंदर कार्य शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
गौला पार आईएसबीटी का निर्माण करीब आठ हेक्टेयर में प्रस्तावित है। बताया जाता है कि बीच में मामला बजट के चक्कर में लटका हुआ था। बहरहाल, अब धन की अड़चन दूर हो गई है। कैबिनेट ने आईएसबीटी का बजट पास कर दिया है। करीब 80 करोड़ में आईएसबीटी का निर्माण कार्य करने पर खर्च होंगे। बताया जाता है कि इसमें भी 20 करोड़ केवल आईएसबीटी को गौला के कटाव से बचाने के लिए खर्च होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तरह यहां पर भी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। वित्त मंत्री के अनुसार जल्द ही कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन