फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Irrigation department damage to 15 lakh

ढेला नदी की बाढ़ से सिंचाई विभाग को 15 लाख का नुकसान

Sat, 22 Jul 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sat, 22 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department damage to 15 lakh
सिंचाई विभाग को 15 लाख का नुकसान - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। मालधनचौड़ के ढेला बैराज में बुधवार रात अचानक पानी बढ़ गया था। बैराज के गेट खोलने में हुई देरी के कारण भूकटाव होने से बैराज की सुरक्षा दीवार टूट गई थी। इस कारण हुए जलभराव से आसपास बसे 57 ग्रामीण परिवार प्रभावित हुए थे। एसडीएम परितोष वर्मा ने शुक्रवार को इन परिवारों को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक बांटे। इस घटना से सिंचाई विभाग को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। बैराज की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग ने भी बैराज के दोनों ओर क्षतिग्रस्त जगहों पर बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू करवा दिया है। 

विज्ञापन


बुधवार रात ढेला नदी में 25 हजार क्यूसेक से अधिक पानी आ गया था लेकिन ढेला बैराज में कार्यरत कर्मचारियों ने समय रहते बैराज के गेट नहीं खोले। इस कारण बैराज का पानी ओवरफ्लो हो गया था। इस कारण हुए भूकटाव से बैराज का प्लेेटफार्म, मिट्टी की पिचिंग बह गई थी। इसमें विभाग को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है लेकिन बैराज सुरक्षित है जबकि शिवनाथपुर नई बस्ती, शिवनाथपुर पुरानी बस्ती के साथ 22 एकड़ फार्म के 57 मकानों में पानी घुस गया था। एसडीएम परितोष वर्मा ने बृहस्पतिवार को प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रथम दृष्ट्या सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही मानते हुए डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। शुक्रवार को एसडीएम वर्मा ने शिवनाथपुर नईबस्ती में जाकर बाढ़ प्रभावित 57 ग्रामीणों को कुुल 1.21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आपदा राहत कोष से नुकसान के अनुसार दो हजार से लेकर 3800 रुपये तक के चेक बांटे गए। बताया कि यह डूब क्षेत्र है। भविष्य में जब भी अधिक वर्षा आए तो सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में शरण ले लें। वहीं सिंचाई खंड काशीपुर के एसडीओ दीपक शर्मा, जेई जगत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बैराज के क्षतिग्रस्त हुए क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed