{"_id":"611837eb8ebc3edfca41d48d","slug":"investigation-started-on-serious-allegations-against-the-principal-haldwani-news-hld4346086115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर लगाए गए एक महिला एसोसिएट प्रोफेसर के साथ अश्लीलता करने समेत कई गंभीर आरोपों की सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने प्राचार्य समेत पांच प्राध्यापकों को नोटिस जारी कर 17 अगस्त को कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।
शिकायत के आधार पर दूसरे डिग्री कॉलेज से अटैच एक महिला एसोसिएट प्रोफेसर के पति ने पत्नी के साथ एक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर अश्लीलता करने समेत लगाए गए गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की शिकायत पर उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने डीएम नैनीताल को जांच करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में महिला एसोसिएट प्रोफेसर के पति की शिकायत पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत की ओर से उच्चशिक्षा मंत्री को पत्र लिखा गया था। हल्द्वानी निवासी महिला एसोसिएट प्रोफेसर के पति ने शिकायत की थी कि उनकी पत्नी एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर वर्ष 2014 से कार्यरत हैं। आरोप है कि कॉलेज के प्राचार्य उनकी पत्नी का लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। सीटीई मद पर खर्च व्यय का 25 प्रतिशत कमीशन के रूप में मांगने और प्राचार्य पर अश्लील एवं अमर्यादित बातें करने के भी गंभीर लगाए गए। प्राचार्य पर अपशब्दों का प्रयोग करने और आवेदन पत्र फेंकने का आरोप भी लगाया गया। शिकायती पत्र में तत्कालीन उच्चशिक्षा निदेशक पर भी आरोप लगाया गया था कि महिला एसोसिएट प्रोफेसर उनके पास प्रत्यावेदन लेकर गई थी तो तत्कालीन उच्चशिक्षा निदेशक ने भी यह कह कर टाल दिया कि प्राचार्य जो कर रहे हैं, ठीक कर रहे हैं।
डीएम ने शिकायती पत्र मिलने के बाद इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राचार्य और अन्य प्राध्यापकों को जिनके नाम शिकायती पत्र में लिखे हैं उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। सभी को 17 अगस्त को कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। वहीं, प्राचार्य का कहना है कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं, जांच अवश्य होनी चाहिए ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।