फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Investigation of selling land in Pookhdi village on stamp paper handed over to SIT

Nainital News: स्टांप पर पूछड़ी गांव जमीन बेचने की जांच एसआईटी के हवाले

Thu, 07 Aug 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 07 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Investigation of selling land in Pookhdi village on stamp paper handed over to SIT
नैनीताल। पूछड़ी गांव में स्टांप पर आरक्षित वन क्षेत्र की जमीन बेचने की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। एसआईटी ने गांव में सर्वे के लिए जिला प्रशासन से एक राजस्वकर्मी और एक वनकर्मी की मांग की है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के पूछड़ी में 400 से 450 परिवारों ने अवैध तरीके से वन भूमि पर कब्जा किया हुआ है। करीब 90 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे चिह्नित गए हैं। वन विभाग की ओर से 151 लोगों को बेदखली का आदेश दिया जा चुका है। इधर, आईजी की अध्यक्षता वाली एसआईटी मामले की जांच कर ही है। एसआईटी ने जमीन के सर्वे के लिए राजस्व और वनकर्मी की मांग प्रशासन से की है। दूसरी ओर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि फर्जी स्टांप पेपर पर जमीन बेचने के मामले में ताहिर हुसैन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि वन विभाग बेदखली के आदेश दे चुका है। इसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed