फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Investigation of Economic Fraud in Pithauragarh

आर्थिक अपराध शाखा करेगी पांच सौ करोड़ की ठगी के मामले की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation of Economic Fraud in Pithauragarh
Investigation of Economic Fraud in Pithauragarh
पिथौरागढ़। नगर में सुर्खियों में रहे लगभग दो सौ करोड़ से अधिक की ठगी का मामला पुलिस से आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) को हस्तांतरित हो गया है। इस मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा करेगी।
विज्ञापन

गैस एजेंसी, बीमा और शेयर मार्केट के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी का मामला एक वर्ष पूर्व सामने आया था। ठगी का शिकार होने वालों में अधिकतर महिलाएं और पूर्व सैनिक शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लोगों से पांच लाख से 30 लाख रुपये तक जमा कराए गए हैं। इस मामले में कार्रवाई के लिए पीड़ित लोगों ने लगातार धरना, प्रदर्शन किए।
मामले की शिकायत के बाद पिथौरागढ़ कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच आरोपियों में से एक आरोपी धर्मेेश जोशी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपी अभी नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की विवेचना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह कर रहे थे। करोड़ों की ठगी का मामला आर्थिक अपराध से जुड़ा होने के कारण मामले को अब आर्थिक अपराध इकाई को हस्तांतरित कर दिया गया है।

एसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले को आर्थिक अपराध इकाई को हस्तांतरित कर दिया गया है। अब आगे की विवेचना आर्थिक अपराध इकाई करेगी। अब तक विवेचना कर रही स्थानीय पुलिस को भी जरूरी सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Investigation of Economic Fraud in Pithauragarh

Investigation of Economic Fraud in Pithauragarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed