{"_id":"59d698cd4f1c1bd0538b5f42","slug":"interstate-chandan-tasker-dabo-from-nandaur-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंधौर वैली से अंतरराज्यीय चंदन तस्कर दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंधौर वैली से अंतरराज्यीय चंदन तस्कर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, नंधौर वैली (नैनीताल)।
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय चंदन तस्कर दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंधौर वैली (नैनीताल)। उत्तराखंड के जंगलों से चंदन की लकड़ी काटने वाले अंतरराज्यीय तस्कर चोरगलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा है। तस्कर की कार से चंदन की लकड़ी के आठ गिल्टे भी बरामद हुए हैं बाजार में इनकी कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ से पता चला कि तस्कर के तार मध्यप्रदेश से जुड़े हैं। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने भी चोरगलिया पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
चोरगलिया थाना प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि पिछले कई दिनों से चंदन के पेड़ काटने की घटनाएं हो रही थीं।
पिछले दिनों भी गौलापार से दो घरों से बहुमूल्य चंदन के पेड़ काटे गए थे। इस पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सतर्क कर दिया। बृहस्पतिवार को बसंतपुर गांव के पास पुलिस ने खड़ी कार से चंदन की लकड़ी के 10-10 इंच लंबे आठ गिल्टे बरामद किया। कार सवार कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में कार सवार ने अपना नाम बाबू निवासी रीठी, कटनी मध्य प्रदेश बताया है। अब पुलिस चंदन के पेड़ों के कटने की अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी ने हल्द्वानी के वन परिसर से भी चंदन का पेड़ काटने का अपराध कबूला है। तस्कर के खिलाफ मध्य प्रदेश में भी वन्य जीव संरक्षण और चंदन तस्करी के मुकदमे दर्ज होने की सूचना मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ के लिए आने को कहा है। चोरगलिया पुलिस ने चोरी और वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन