फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   internet sevice in kathgodam

Nainital News: सीएनजी खत्म, ट्रैक्टर से खींचनी पड़ी बस

Thu, 11 May 2023 08:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 11 May 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
internet sevice in kathgodam
दुविधा -1 - दिल्ली से 25 किमी पहले खत्म हुई सीएनजी- 11 यात्रियों को टिकट वापसी कर रुपये दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हल्द्वानी। सीएनजी बसों के संचालन में दिक्कत बरकरार है। मंगलवार को हल्द्वानी से दिल्ली के लिए गई सीएनजी बस दिल्ली पहुंचने से पहले ही रुक गई, क्योंकि सीएनजी खत्म हो गई थी। इस पर बस को ट्रैक्टर से खींचकर दिल्ली ले जाना पड़ा। यात्रियों के टिकट के रुपये तक वापस करने की नौबत आ गई।
मंगलवार को हल्द्वानी डिपो की सीएनजी बस दिल्ली के लिए रवाना हुई। मंगलवार रात करीब 11 बजे दिल्ली से 25 किमी पहले बस में सीएनजी खत्म हो गई और बस सड़क पर खड़ी हो गई। यात्रियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिचालक ने हल्द्वानी डिपो से संपर्क किया। पहले तो पीछे से आ रहीं अन्य बसों का इंतजार किया गया लेकिन किसी भी बस में इतनी सीट नहीं थी कि सभी यात्रियों को उससे दिल्ली भेजा जाता। बाद में तय हुआ कि यात्रियों का किराया वापस कर दिया जाए। 11 यात्रियों के टिकट के रुपये वापस करने पड़े।
विज्ञापन

उसके बाद बस को ट्रैक्टर से खींचकर किसी तरह दिल्ली सीएनजी पंप तक पहुंचाया गया। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बस में सीएनजी खत्म होने की सूचना उन्हें मिल गई थी जिसके बाद यात्रियों का किराया वापस करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



पहले भी आई है अड़चन
हल्द्वानी। हल्द्वानी डिपो से अनुबंध के आधार पर 14 सीएनजी बसें चलतीं हैं। इनमें अधिकतम 104 किलो सीएनजी बस भरवा सकते हैं जिस वजह से गंतव्य से पहले ही सीएनजी खत्म हो रही है। साथ ही सीएनजी बार-बार भरवानी पड़ती है। हल्द्वानी डिपो से एक सीएनजी बस को तकनीकी खराबी की वजह से कंपनी में वापस भेजा गया था।



----
काठगोदाम में इंटरनेट सेवा लड़खड़ाने से बस सेवा प्रभावित
दुविधा-2
-ड्यूटी पर्ची निकालनी हुई मुश्किल, टिकट मशीन के संचालन में भी आई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से बसों का संचालन प्रभावित हो गया। डिपो प्रबंधन के अनुसार पहले भी यह दिक्कत आ चुकी है।
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे काठगोदाम में इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। यहां बस स्टेशन में ड्यूटी पर्ची नहीं निकाली जा सकी। इंटरनेट सेवा बाधित होने से टिकट मशीन ने भी काम करना बंद कर दिया। इससे कई रूट पर बस संचालन प्रभावित रहा। बताया कि टिकट बनाने के लिए कुछ चालक और परिचालकों ने अपने फोन के इंटरनेट का इस्तेेमाल किया। काठगोदाम डिपो इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि पहले भी इंटरनेट सेवा बाधित हुई थी। बृहस्पतिवार को भी यही दिक्कत सामने आई। निगम मुख्यालय को इसकी सूचना दी जा चुकी है। बताया कि संबंधित इंटरनेट सेवा कंपनी की भूमिगत लाइन में दिक्कत आ रही है जिस वजह से सेवा बार-बार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed