हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला मंच ने रविवार को अरुणोदय धर्मशाला में अमृता प्रीतम मेमोरियल सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मंच के संस्थापक राघवेंद्र ठाकुर समेत अन्य अतिथियों ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
कवियित्री पुष्पलता जोशी की अध्यक्षता और संस्था की मुन्नी पंत के संचालन में हुए समारोह में अमृता प्रीतम को समर्पित पुस्तक 21 वीं सदी की प्रतिभाशाली कवयित्रियां और उत्तराखंड रचनाकार विशेषांक का लोकार्पण किया गया। समारोह में डॉ. बीना मथेला, डॉ. राधा वाल्मीकि, डॉ. शशि जोशी, डॉ. प्रीति आर्या समेत 25 रचनाकारों को अमृता प्रीतम मेमोरियल सम्मान से नवाजा गया।
अनुजा कौशिक, तनु सिंह, मीनाक्षी प्रभाकर, हेमा आर्या समेत आठ रचनाकारों को उत्तराखंड महिला रत्न सम्मान और दीपा कांडपाल, दीपा पांडे, नीलम नेगी, नीरज सिंह को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान दिया गया। इस मौके पर हेम चंद्र सकलानी, आशा शुक्ला आदि मौजूद रहीं। संवाद