{"_id":"5fa6f0f68ebc3e276d6bb435","slug":"instructions-to-take-action-as-per-street-vendors-act-instructions-to-municipality-sitarganj-to-act-in-accordance-with-street-vendors-act-nainital-news-hld4033835146","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश, नगर पालिका सितारगंज को स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश, नगर पालिका सितारगंज को स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। हाईकोर्ट ने अमड़िया चौराहा सितारगंज के फड़ व्यवसायियों की याचिका पर नगर पालिका सितारगंज को तीन सप्ताह के भीतर स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार फड़ व्यवसायी शकील अहमद और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनके चमड़िया चौराहा सितारगंज में अस्थायी फड़ हैं, जिन्हें हटाने के लिए नगर पालिका ने नोटिस जारी किए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से केंद्र सरकार के स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जब तक फड़ व्यवसायी को अन्यत्र फड़ लगाने के लिए जगह आवंटित नहीं होती तब तक उन्हें नहीं हटाया जा सकता।
याचिका में कहा गया कि नगर पालिका व जिला प्रशासन इस एक्ट का पालन नहीं कर रही है। पूर्व में हुई सुनवाई में एकलपीठ ने प्रशासन से फड़ व्यवसायियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाते हुए प्रशासन को जवाब देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगरपालिका सितारगंज की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पालिका फड़ व्यवसायियों को बेदखल नहीं कर रही है। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने इस मामले में तीन सप्ताह के भीतर स्ट्रीट वेंडर एक्ट के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तिथि नियत की है।