फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions to submit report to State Pollution Control Board

Nainital News: राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

Wed, 09 Aug 2023 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 09 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions to submit report to State Pollution Control Board
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। पिथौरागढ़ में सरयू के किनारे पीसीबी की 2021 की नियमावली के विरुद्ध स्थापित शेराघाट स्टोन क्रशर के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन





मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि पिथौरागढ़ में सरयू के किनारे मैसर्स शेराघाट स्टोन क्रशर लगाया जा रहा है जो राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नियमावली 2021 के विरुद्ध है। याचिका में कहा गया कि जहां इसे लगाया जा रहा है वह स्थान नदी से 40 मीटर की दूरी पर है और जंगल के करीब है। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। सुनवाई के दौरान पीसीबी की ओर से कहा गया कि इसे स्थापित करने की संस्तुति दी गई है, संचालन की नहीं। जब इस जगह की संयुक्त जांच की गई थी उस दौरान पीसीबी इसमें शामिल नहीं था। इस पर कोर्ट ने पीसीबी से इसमें अलग से स्वतंत्र जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed